विनियमित कर्मचारियों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर महापौर को दिया ज्ञापन
Sep 21 2022
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर में कार्यरत विनियमित कर्मचारियों द्वारा महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार को ज्ञापन सौंपकर विनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित करने की मांग की।
बाल भवन में निगम के विनियमित कर्मचारियों द्वारा महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार को ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि आपके द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान नगर निगम में कार्यरत भी नियमित कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन दिया गया था। तथा आपके घोषणापत्र में भी उक्त कार्य करने का आपने संकल्प लिया था। हम सभी कर्मचारियों का आग्रह है कि निगम में कार्यरत सभी वेनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जाए। इसके साथ ही नगर निगम के नियमित कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। ज्ञापन सौंपते समय नरेंद्र योगी, विनीत त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









