गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा ग्रोथ विषय पर सेमिनार आयोजित
Sep 21 2022
ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा आईआईटीटीएम में ग्रोथ विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रफुल्ल बिल्लौरे संस्थापक एमबीए चायवाला मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बिल्लौरे ने कहा सरकारी नौकरी की तरफ भागना बंद करें। स्टार्टअप शुरू करने की ओर ध्यान दें, जो अन्य लोगों को रोजगार भी देगा। हर हर स्टार्टअप घर घर स्टार्टअप की मुहिम को साझा करते हुए जीवन में कुछ भी छोटा बड़ा नहीं होता। आपको जो काम पसंद है वो करें, अगर हम सवाल सुलझाने को तैयार नहीं होंते तो हम भी उस सवाल का हिस्सा बन जाते है। खुद ही समस्या हो जाते है। इसीलिए शिकायत करना छोड़ के सामने जो परिस्थिति है उसे स्वीकार करके अपना ध्यान काम पर केंद्रित करना चाहिए।
लोगो की अपेक्षा से ज्यादा कुछ करने की, ज्यादा कोशिश करके थोडा ज्यादा काम करने की तैयारी रखो। जो लोग अलग सोचते है और लोगो के लिए खुद से कुछ ज्यादा प्रयास करते है वही लोग आगे जाकर सफल होते है। कार्यक्रम में गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन की मैग्जीन रैजुविनेट का लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम संचालन टीना छाबड़ा और इशिता रोचलानी ने किया आभार व्यक्त आकाश बरूआ ने किया।
सेमिनार में अभिषेक दुबे, अक्षांश दिक्षित, विवेक चौहान, अर्पण राउत, मोहित सिंह,आर्यन दुबे, हर्ष तिवारी, पुष्पैंद्र गुर्जर, पलक अग्रवाल, जयेश पाटीदार आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









