छात्र ने की खुदकशी, सुसाइट नोट में लिखा- उसने मुझे खूब परेशान किया, अब मैं बदला लेकर अपनी जान दे रहा हूं
Sep 21 2022
ग्वालियर। "उसने मुझे खूब परेशान किया, ब्लैकमेल किया। अब मैं बदला लेकर अपनी जान दे रहा हूं कुछ इस तरह सुसाइड नोट लिखकर 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र के सुसाइड नोट ने हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि इसमें बदला लेने की बात कुबूल कर अपनी जान देने की बात लिख रहा है। जिससे वह खुद को प्रताडि़त बताकर बदला लेने की बात कह रहा है, असल में वह एक 15 साल का छात्र है।
उसे समलैंगिग बताया गया है। जब पुलिस उसकी तलाश में पहुंची तो पता लगा कि गत मंगलवार दोपहर से वह लापता है। सुसाइड नोट में लापता छात्र से संबंधित बदला लेने की बात से पुलिस परेशान है। लगातार उसकी तलाश की जा रही है। यह घटना बुधवार की है। सुसाइड नोट इंग्लिश में लिखा गया है।
शहर के हजीरा स्थित तिकोनिया पार्क कांचमील निवासी 20 वर्षीय साहिल चौहान पुत्र दीनदयाल चौहान छात्र है। वह मेकअप आर्टिस्ट की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार रात को वह कोचिंग से आया और अपने कमरे में चला गया। परिजन को लगा कि वैसे ही थका हुआ होगा। पर देर रात उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता देर रात उस समय लगा जब उसकी मां उसे देखने के लिए पहुंची तो वह फांसी पर लटका हुआ था। उसे फंदे से उतारकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया। जब पुलिस ने घटना स्थल पर आकर छानबीन की तो पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें काफी कुछ ऐसा लिखा था जिसे पढ़कर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस मृतक के घर पर जांच करने पहुंची तो वहां पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने लिखा कि पास ही रहने वाले एक 15 वर्षीय नाबालिक ने उसके साथ गलत काम किया और उसका शोषण कर रहा था। साथ ही वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था कि उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे फंसा देगा और वह उससे लगातार पैसे ले रहा था। वह किसी को अपनी बात इसलिए नहीं बता पा रहा था कि वह उससे उम्र में छोटा था और कोई उस पर विश्वास नहीं करेगा, जिससे वह काफी परेशान हो चुका है। अब वह अपना बदला लेकर खुद की जान दे रहा है। माता पिता के लिए उसने लिखा कि उसे समझने का प्रयास करना। अगला जन्म लेकर आपसे मिलूंगा।
मृतक ने सुसाइड नोट में 15 वर्षीय नाबालिक से बदला लेने की बात कहकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो पता लगा कि वह गत मंगलवार दोपहर से ही लापता है। उसका मोबाइल घर पर रखा हुआ मिला है। वह गत मंगलवार दोपहर 11 बजे घर से जल्दी आने की कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। मृतक द्वारा सुसाइड नोट लिखने के बाद लापता छात्र के परिजन हजीरा थाने पहुंचे और उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
मामले की गंभीरता के चलते पुलिस अफसरों ने किशोर की तलाश के लिए चार टीमें बनाईं और सर्चिंग कराई है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने संभावित एकांत स्थान के साथ ही शहर के बाहर सूनसान इलाकों में उसकी तलाश के लिए टीम उतारी है और लोकल थानों को भी सूचना दी है, जिससे उसका पता लगाया जा सके।
इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि एक युवक ने फांसी लगाकर जान दी है, मृतक का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें एक नाबालिग से परेशान होकर जान देना और उसकी जान लेने की बात लिखी है। नाबालिग की तलाश की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









