अग्रवाल पिसाई केंद्र पर छापा, रंग मिलाते हुए पकडा
Sep 21 2022
ग्वालियर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर के शंकरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में अग्रवाल पिसाई केंद्र पर छापा मारकर हल्दी व मिर्च में रंग मिलाते हुए पकड़ा था। ऐसा नहीं है कि अग्रवाल पिसाई केंद्र पर यह पहली बार कार्रवाई हुई हो। यहां पर खाद्य सुरक्षा विभाग पहले भी कार्रवाई कर चुका है और तब भी मसालों में रंग मिलाते हुए पकड़ा गया था। लेकिन दोबारा फिर से जब विभाग ने कार्रवाई की तो फिर हल्दी व मिर्च में रंग मिलाने का कारोबार पकड़ा गया। अब विभाग पिसाई केंद्र के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रतिवेदन देगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने ट्रांसपोर्ट नगर के शंकरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित अग्रवाल पिसाई केंद्र पर छापा मारा और ठीक इसी तरह का छापा पहले भी ट्रांसपोर्ट नगर में मारा गया था। मौके पर फर्म का लाइसेंस तक नहीं था। इस पिसाई केंद्र में मसाले पीसे जा रहे थे और गुणवत्ताहीन मिर्ची व हल्दी को पीसा जा रहा था। उनमें रंग मिलाया जा रहा था। यहां से लाल, नारंगी, पीला रंग जब्त किया। रंगों को सील कर जांच के लिए लैब भेज दिया गया। अब विभाग एफआइआर के लिए प्रतिवेदन देगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अग्रवाल पिसाई केन्द्र पर मसालों में रंगो का उपयोग कर मसाले पीसे जा रहे हैं। इस सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह पिसाई केंद्र नीरज अग्रवाल का है।
नीरज अग्रवाल द्वारा बिना खाद्य लाइसेंस के अग्रवाल पिसाई केन्द्र अवैध रूप से संचालित करते पाए गए। दल ने लाल मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल रंग, नारंगी, पीला रंग, खडी लाल मिर्ची के कुल छह नमूने लिए।
निरीक्षण के दौरान परिसर से 9.4 किग्रा पीला रंग, 250 ग्राम पीला रंग, 300 ग्राम नारंगी रंग, मिर्ची पाउडर 500 किग्रा, हल्दी पाउडर 100 किग्रा एवं खडी लाल मिर्ची 3500 किग्रा को जप्त किया गया। जिनकी कुल कीमत 6 लाख 1400 रुपये है।
खाद्य विभाग ने सभी मिलावटी मसालों के सैंपल ले लिए हैं और लैब में जांच के लिए भेजा है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि मसालों में शरीर के लिए हानिकारक पदार्थ मिलते हैं तो उनके खिलाफ मामला न्यायालय में पेश किया जाएगा। सामान्य मिलावट होने पर एडीएम न्यायालय में पेश किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









