नकली सिगरेट व गुटखा बनाने वाले व्यक्ति को 6 लाख रूपये के नकली माल सहित पकड़ा

Sep 20 2022

ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा नकली खाद्य पदार्थ व उत्पाद बनाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान एसएसपी अमित सांघी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि चार शहर का नाका पर एक व्यक्ति नकली सिगरेट व गुटखा बनाकर शहर में सप्लाई कर रहा है। उक्त सूचना पर एएसपी श्रीमती मृगाखी डेका एवं अभिनव चौकसे द्वारा काईम ब्रांच व थाना हजीरा पुलिस बल की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर नकली सिगरेट व गुटखा बनाने वाले व्यक्ति विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना इंचार्ज हजीरा  हितेश शर्मा के नेतृत्व में काईम ब्रांच व थाना हजीरा पुलिस बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान चार शहर का नाका पर पहुंचकर देखा गया तो, वहां मुखबिर के बताये हुलिआ का एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वार उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया। 
पकड़े गये व्यक्ति से नकली सिगरेट व गुटखा बनाने के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह आगरा से कच्चा माल लाकर यहां सिगरेट व गुटखा तैयार कर उसे ब्रांडेड पैकेट में डालकर शहर में सप्लाय करता था। मौके पर खाद्य विभाग की टीम को बुलाया गया। पुलिस व खाद्य विभाग की टीमों द्वारा आरोपी के गोदाम की तलाशी ली गई तो वहां पर भारी मात्रा में सिगरेट व गुटखा बनाने की सामग्री, मशीने व तैयार माल मिला जिसमे से खाद्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर पान मसाला को जप्त कर सैम्पलिंग की कार्यवाही की तथा नकली गोल्ड फ्लैग तथा हरिशंकर गुप्ता नामक ब्रांड की तंबाखू की कॉपीराईट अधिनियम के तहत तस्दीक उपरांत धारा 63 व 420 भादवि में थाना हजीरा पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।