हजीरा में गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Sep 20 2022

ग्वालियर। हजीरा इलाके में गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले गुंडों की तलाश में पुलिस रात भर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देती रही। इन बदमाशों ने पहले एक दुकान के बाहर फायरिंग किया, उसके बाद एक घर के बाहर फायरिंग की जहां महिला बाल बाल बच गए। यह गुंडे पहले भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, इसके चलते पुलिस इनकी तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपितों का पता नहीं चला है। फायरिंग की घटनाओं से हजीरा क्षेत्र के लिए दहशत में हैं। क्योंकि बदमाश कभी भी कहीं भी फायरिंग करना शुरू कर देते हैं।
हजीरा इलाके में रहने वाले हेमंत तोमर सोमवार को अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, इसी दौरान बाइक पर सवार होकर अजय तोमर उसका एक साथी आए। इन लोगों ने गोलियां चला कर दहशत फैला दी। पहले हेमंत तोमर को टारगेट कर गोली चलाई, इसके बाद एक महिला के घर पहुंच कर गोली चला दी। दोनों बाल-बाल बच गए। यहां के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर हजीरा थाने का फोर्स पहुंचा। जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें बदमाश फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। रातभर बदमाशों की तलाश में दबिश दी गई। नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के लोग इन गुंडों की वजह से काफी परेशान है। जब यह घटना की और आरोपी भागे तो कुछ देर बाद पुलिस यहां आई। पुलिस को लोगों ने बताया कि कई बार यह लोग इस तरह की घटना कर चुके हैं।