अलर्ट रहेंगे आप तो अपराधी क्राइम करने से पहले 10 बार सोचेगा : एसआरपी
Sep 19 2022
ग्वालियर। स्टेशन से लेकर रनिंग ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिरों को सुरक्षित यात्रा कराना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जीआरपी-आरपीएफ अमला अलर्ट मोड पर रहेगा तो कोई भी अपराधी क्राइम करने से पहले दस बार सोचेगा। ट्रेनों से लेकर स्टेशन परिसर में होने वाली चोरी व अन्य अपराधिक वारदातों पर लगाम आरपीएफ-जीआरपी कार्डिनेट कर शतप्रतिशत रोक सकते है।
यह निर्देश सोमवार को स्टेशन स्थित जीआरपी थाने का वार्षिक निरीक्षण करने से पहले जीआरपी-आरपीएफ अफसरों की ली गई बैठक के दौरान कही।
शासकीय रेल पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ग्वालियर जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण करने के साथ ही अपराधों की समीक्षा बैठक लेने के लिए बीती रात ही ग्वालियर आ गए थे। एसआरपी चौधरी सोमवार को सीधे जीआरपी थाने पहुंचे और अपराधों की समीक्षा के लिए अनीस्थों के साथ बैठक की।
निरीक्षण में मिली खामियों को दूर करने के दिए निर्देश
थाने के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को तत्काल दूर करने व सरकारी हथियारों का उचित रखरखाब करने व सभी अपराध प्रकरणों को अपडेट रखने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। अपराधों से संबंद्ध ली गई बैठक में एसआरपी हितेश चौधरी, एडिशनल एसपी अमित वर्मा, डीएसपी रेल शुभा श्रीवास्तव, थाना प्रभारी वीणा कटेरिया, आरपीएफ निरीक्षक संजय सिंह आर्या सहित स्टेशन निदेशक लालाराम सोलंकी, नगर रक्षा समिति के पदाधिकारी सहित रेलवे के अन्य विभागों के अफसर शामिल रहे।
अपराधों की समीक्षा करते हुए बीते छह महीनों के दौरान जीआरपी थाने में दर्ज हुए अपराधिक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए एसआरपी चौधरी ने कहा कि सीडीआर से लेकर वारंटों की तामील के साथ ही अपराधों की पेंडेंसी अस्सी फीसदी से बढ़ाकर सौ फीसद पर जल्द से जल्द पहुंचाए। साथ ही जो अपराधी पकड़ से दूर है उन्हें पकडऩे के लिए मुखबिर तंत्र कर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर हवालात के पीछे पहुंचाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









