पेड़ों को बचाने के लिए धरना दिया

Sep 19 2022

ग्वालियर। शहर में हरे-भरे पेड़ों की निगम के पार्क विभाग द्वारा लगातार की जा रही कटाई के विरोध में प्रकृति प्रेमियों ने सोमवार को निगम मुख्यालय पर धरना दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राज चड्ढा ने कहा कि नगर निगम पेड़ों की हत्या करना रोके और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई करे। निगम मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे शुरू हुए धरने में काफी संख्या में प्रकृति प्रेमी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्र$कृति प्रेमियों ने कहा कि यह दु:खद है कि निगम में जिन्हें पेड़ों को बचाने की जिम्मेदारी है वे ही पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेसकोर्स रोड़ हो या गांधी रोड़ सड़क चौड़ीकरण में यहां की हरियाली को ही कीमत चुकानी पड़ी है।