क्राइम ब्रांच ने दवाओं का बड़ा जखीरा पकड़ा,आगरा-झांसी से खूब आती
Sep 19 2022
ग्वालियर। शहर के क्लीनिक व अस्पतालों में खपाई जा रही दवाओं का एक जखीरा क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। यह दवाएं कहां से लाईं गईं इसके कोई दस्तावेज आरोपी के पास से नहीं मिले हैं। वह बस एक ही रट लगाए है कि वह तो आगरा से यह दवाएं लाता है और शहर के निजी अस्पतालों- क्लीनिक में धड़ल्ले से खपाता है। दवाएं असली हैं या नकली, इसके बारे में वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका।
दवा खरीदी का बिल भी आरोपी के पास नहीं मिला है इसलिए यह मामला और भी संगीन हो गया है। जब्त की गई दवाओं की कीमत लाखों रुपए है। क्राइम ब्रांच अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। वहीं ड्रग विभाग जांच कर पता लगा रही है कि कहीं यह दवा नकली तो नहीं।
एएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि शहर में आगरा के रास्ते दवा खपाई जा रही है और इनका कोई बिल भी नहीं होता है। सूचना पर क्राइम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता, एएसआई दिनेश सिंह तोमर को सूचना की तस्दीक व कार्रवाई के लिए टीम बनाने के निर्देश दिए। जिस पर क्राइम ब्रांच ने मनोज गोयल पुत्र गोपालदास गोयल निवासी मेवाती मौहल्ला बहोड़ापुर को दवा सप्लाई के लिए जाते समय पकड़ लिया और उससे पूछताछ की और दवाओं के बिल मांगे तो उसके पास दवाओं का कोई बिल नहीं मिला है।
पूछताछ में पता चला है कि उसके द्वारा दवाएं शहर के निजी अस्पतालों व क्लीनिक में खपाई जाती है। और कीमत सस्ती होने पर यह आसानी से खप रही है। अब क्राइम ब्रांच की टीम दवाओं की जांच के लिए ड्रग विभाग को सूचना दी है। जिससे पता चल सके कि दवा नकली है या असली। साथ ही क्राइम ब्रांच पता लगा रही है कि अगर दवा नकली है तो टैक्स चोरी के लिए उन्हें बगैर बिल के खपाया जा रहा है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद मनोज गोयल द्वारा बताए गए गोदाम पर दबिश देकर लाखों रुपए की दवा बरामद की है।
वहीं एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि मामले में टीम ने काम किया। जिसमें सीएसपी ऋषिकेश मीणा, रत्नेश सिंह तोमर, ड्रग निरीक्षक किरण कुमार, प्रधान आरक्षक मनोज एस, मुकेश सिंह आरक्षक राहुल सिंह यादव, विकास सिंह तोमर, पवन झा, सोनू परिहार, देवेश कुमार, महिला आरक्षक राखी बैस की आरोपी को पकडऩे और दवा बरामद करने में विशेष भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









