पत्रकार बबलेश शर्मा का निधन

Sep 19 2022

ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं बालाजी धाम के महंत बबलेश शर्मा का गत रात निधन हो गया। वह केंसर से पीडि़त थे। उनका शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके पुत्र अमन शर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार को गृह गांव पिछोर डबरा में किया गया। 
श्री शर्मा विनयनगर सेक्टर तीन स्थित पत्रकार कालोनी में रह रहे थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद सुबह से उनके इष्ट-मित्रों का घर पर पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था।