रामा भाई के सानिध्य में साक्षात्कार दिवस निमित्त, धूम धाम से निकली संकीर्तन यात्रा

Sep 19 2022

ग्वालियर। संत आशाराम आश्रम ग्वालियर द्वारा बाहर से पधारे संत  रामा भाई के सानिध्य में साक्षात्कार दिवस के उपलक्ष में महाराज बाड़े से भव्य हरिनाम संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों साधक भक्तगण ग्वालियर के अलावा भिंड, मुरैना, पोरसा, झांसी, इटावा से शामिल होकर यात्रा का आनंद लिया। यात्रा दोपहर 4 बजे महाराज बाड़े से सराफा बाजार, राम मंदिर, शिन्दे की छावनी, जयेंद्रगंज, ओल्ड हाईकोर्ट दौलत गंज होते हुए बाड़े पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
 साउंड सिस्टम से सुसज्जित ट्रोला वाहन पर सवार रामा भाई ने गुरु भक्ति से भरे भजनों मेरे देवा सदगुरु देवा सारी उम्र करूं में तेरी सेवा, पर ऐसा समां बांधा कि सारे भक्त झूम-झूम कर नाचे। हरिनाम यात्रा का सुभारंभ रामा भाई एवम समाज सेवियों एवम जन प्रतिनिधियों तथा समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
हरिनाम यात्रा में राजेश सोलंकी वरिष्ठ भाजपा नेता, नवनीत शर्मा विभागीय संगठन मंत्री ग्वालियर, विश्व हिन्दू परिषद, सज्जन सिंह भदौरिया जिलाध्यक्ष ग्वालियर विश्व हिन्दू परिषद, अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा कमल माखीजानी, पूर्व जीडीए अध्यक्ष राकेश जादौन, हरीसिंह तोमर जिला मंत्री भाजपा पार्षद सोनू त्रिपाठी  एवम विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष जनप्रति निधि उपशिथत रहे।
 दर्जनों सुसज्जित चार पहिया वाहन के साथ रथ पर व्यास पीठ पर विराजे पूज्य गुरुदेव के विग्रह फोटो का जल फल मिष्ठान के साथ पुष्प वर्षा माल्यार्पण से भव्य स्वागत करते भक्त गण दिखाई पड़ रहे थे।
 27 सितम्बर मंगलवार आश्रम प्रांगण में संत आशाराम बापू का 59वां आत्म साक्षात्कार दिवस भक्तों द्वारा धूम धाम से मनाया जायेगा। आश्रम तक पहुंच ने के लिए शहर भर से बसों की व्यवस्था भी की गई है। श्री योग वेदांत सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सभी भक्तो से अधिकाधिक संख्या में पधारने की अपील की है।