ऊर्जा मंत्री ने सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों का सम्मान किया

Sep 19 2022

ग्वालियर। बिजली कंपनी के रोशनी घर प्रांगण में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आरक्षित वर्ग विद्युत कर्मचारी साख सहकारी समिति मर्यादित ग्वालियर के वार्षिक साधारण सभा (गोल्डन जुबली) एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।  
मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा आरक्षित वर्ग सोसायटी के सदस्य रहते हुए बिजली कंपनी से सेवानिवृत्त हुए सर्वश्री हरबिलास इंदौरिया, अमर सिंह कालिया, श्रीमती प्रेम पाल, रामनाथ जाटव, राम सिंह रजक, बाला राम जाटव, श्रीराम जाटव, ठाकुरी लाल जाटव का का सम्मान किया।
बैठक में संचालक मंडल के सदस्य नरेंद्र चौधरी, श्रीमती सुनीता राजोरिया, आशीष रायपुरिया, महेश रत्नाकर, कमल वर्मा, रामरतन जाटव, श्रीमती प्रेम पाल, अमर सिंह पालिया, भारत सिंह खन्ना द्वारा ऊर्जा मंत्री का पुष्पहार और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।