नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में किया मरीजों का परीक्षण

Sep 18 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में श्री गहोई वैश्य समाज रजि कंपू पंचायत के द्वारा लक्कडखाना पुल सिद्ध हनुमान मंदिर में निशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ अनिल खर्द और डॉ हेमंत गुप्ता द्वारा विशेष रूप से मरीजों को देखा गया।  शविर में मधुमेह, थायराइड, बीपी, कोलेस्ट्रॉल आदि की जांचें नि:शुल्क की गई। अन्य खून की जांच पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई। 
शिविर में रामप्रकाश सोनी, सुनील नौगरैया, जेपी गहोई, संजीव नीखरा, अशोक कसाब, जय प्रकाश कसाब, रमेश सेठ, राधा बल्लभ कुचिया, राकेश अमर, नन्द किशोर कुचिया, पंकज कुचिया, प्रदीप कुचिया, मुकेश, सौरभ पहारिया, प्रेम नारायण पाण्डे, अजय सेठ, नीरज सेठ खासगी, दिलिप खर्द, विकास कुचिया, सहित सभी सामाजिक बंधुजन उपस्थित हुए। यह जानकारी वरूण गुप्ता द्वारा दी गई है।