नौनिहालों ने पी जिंदगी की दो बूंद
Sep 18 2022
ग्वालियर। पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को शहर भर में आंगनवाड़ी केन्द्रों,स्वास्थ्य केन्द्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुबह से ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
सुबह से ही जिंदगाी की दो बूंद पिलाने के लिए ब"ाों के माता-पिता अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचना शुरू हो गये। शाम तक यह सिलसिला अनवरत रूप से जारी रहा।
उधर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में भी पोलियो दिवस को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को अधिकाधिक संख्या में पोलियो की दवा पिलाने के लिए जहंा आंगनवाड़ी केन्द्रों व स्वास्थ्य केन्द्रों पर बच्चों की अच्छी-खासी भीड़-भाड़ देखने को मिली वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा आसपास घरों में पहुंचकर अभिभावकों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए जागरुक करते नजर आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









