वार्ड क्रमांक 64 में बारिश से खुली प्रशासन की पोल

Sep 18 2022

ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 64 पुरानी छावनी बिजासन माता मंदिर के पास गंदगी का अंबार पसरा हुआ है जिसको देखते हुए लगातार रहवासियों ने कई बार नगर निगम व 181 पर कई बार शिकायत भी की लेकिन क्षेत्र वासियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वही बारिश होते ही गली में कीचड़ के साथ पानी जमा हो जाता है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 वहीं इस क्षेत्र से मंत्री भारत सिंह कुशवाह चुने गए हैं। कई बार मंत्री से भी शिकायत करने पर कोई कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला है। जिसको देखते हुए क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। वही इस पर बात करते हुए क्षेत्रवासियों का कहना है। कि समस्या विगत काफी समय से चली आ रही है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।