क्राइम ब्रांच ने अभि आयश कार्तिक नाम से ब्रांड तैयार कर बेचा जा रहा था, जप्त किया

Sep 17 2022

ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि राजेश्वरी एग्रो इंडस्ट्रीज ढोलीबुआ का पुल ग्वालियर नामक फर्म में रिफायंड, डालडा तथा तेल मिक्स करके कुकिंग ऑयल तैयार कर देहात के इलाकों में बेचा जा रहा है। उक्त सूचना पर एसएसपी अमित सांघी द्वारा एएसपी क्राईम राजेष डण्डोतिया को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों और काईम ब्रांच व खाद्य सुरक्षा प्रशासनकी संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया।
डीएसपी अपराध ऋषिकेष मीणा, रत्नेष सिंह तोमर के मार्गदर्षन में क्राइम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व खाद्य सुरक्षा प्रषासन की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। मुखबिर के बताये स्थान राजेष्वरी एग्रोइंडस्ट्रीज ढोलीबुआ का पुल ग्वालियर में जाकर देखा गया तो वहां रिफायंड एंव डालडा तथा तेल मिक्स कर अभि आयश कार्तिक नाम से कुकिंग मीडियम ब्रांड तैयार कर रखा गया था। 
जिसे बिक्री हेतु देहात के इलाकों में भेजा जाना था। उक्त कार्यवाही में काईम ब्रांच व खाद्य सुरक्षा प्रशाासन की संयुक्त टीम को मिलावटी तेल के कुल 25 कार्टून मौके पर मिल ेजिनकी अनुमानित कीमत 91000 हजार रूपये आंकी गयी। खाद्य सुरक्षा प्रशाासन टीम द्वारा मौके पर मिल ेमिलावटी तेल के सेम्पल लेकर उन्हे जॉच हेतु भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, लोकेन्द्र सिंह, श्रीमती निरूपमा शर्मा, नरेन्द्र सिसौदिया, दिनेश सिंह तोमर, मनोज, राहुल यादव, विकास सिंह, पवन झा, सोनू परिहार, नरवीर राना, राजकुमार चाहर, हरिओम व्यास, नवीन पाराषर,  सक्षम दुबे की सराहनीय भूमिका रही।