मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भेंट किया स्मृति चिन्ह

Sep 17 2022

ग्वालियर। ग्वालियर के वायुसेना विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में चीतों के आगमन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल को बधाई दी और मध्यप्रदेश की इस उपलब्धि के अवसर पर स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस मौके पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया उपस्थित थे।