प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने की अगवानी

Sep 17 2022

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायुसेना के विमान से शनिवार 17 सितम्बर 2022 को प्रात लगभग 10 बजे वायुसेना के हवाई अड्डे पर ग्वालियर पधारे। विमानतल पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 
विमानतल पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं एसएसपी अमित सांघी उपस्थित थे। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर रूकने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना भी रवाना हुए।