पीएम विजिट, पुलिस अलर्ट, निकाला कारकेड

Sep 16 2022

ग्वालियर। कूनो में चीतों को उनके बेडे में छोडऩे के लिए आ रहे पीएम नरेन्द्र मोदी के ग्वालियर से कूनो जाने को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है और जगह-जगह नाकाबदंी कर चेकिंग शुरू कर दी है। वहीं एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके में एक सुरक्षा घेरा बना दिया है। इसके अंदर जाने पर आमजन को रोक लगाई है।
सुरक्षा व्यवस्था व मौसम खराब होने की स्थिति में अगर पीएम सड़क मार्ग से जाना पड़े इसे देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को एयरपोर्ट से जेएएच तक कारकेड निकाला।
पीएम विजिट को देखते हुए जेएएच अस्पताल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है और यहां पर डॉक्टर तैनात कर दिए है।