नवदुर्गा महोत्सव 26 सितंबर से शुरू होगा दिन-रात मां की प्रतिमाएं तैयार करने में लगे कलाकार
Sep 16 2022
ग्वालियर। जगत जननी मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवदुर्गा महोत्सव 26 सितंबर से शुरू होगा। नवदुर्गा पर शहर के कलाकारों की मूर्तियों की डिमांड अन्य राज्यों से भी आई हैं। शहर के कलाकार ग्वालियर के अलावा दिल्ली, आगरा, झांसी, भिंड आदि शहरों के लिए भी तेजी से प्रतिमाएं तैयार करने में लगे हुए हैं। इस साल नवदुर्गा पर कोरोना संक्रमण का असर नहीं है। ऐसे में इस साल पिछले साल की अपेक्षा नवदुर्गा महोत्सव शहरभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। नवदुर्गा महोत्सव के चलते शहर के मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। वहीं मूर्तियों को बनाने के लिए झांसी और कोलकाता के कलाकार भी ग्वालियर आए हैं। यह कलाकार तेजी से देवी की प्रतिमाएं तैयार करने में लगे हुए हैं। ऑर्डर के हिसाब से कलाकार 10 से 15 फीट तक की देवी प्रतिमाएं तैयार करने में लगे हुए हैं।
देवी प्रतिमाएं तैयार करने के लिए मूर्तिकार दिन-रात लगे हुए हैं। नवदुर्गा में फिलहाल 9 दिन शेष हैं। ऐसे में कलाकार प्रतिमाओं को फाइनल टच दे रहे हैं। वहीं नवदुर्गा महोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए युवाओं की टोलियां भी जुटी हुई हैं।
शहर के चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों में युवाओं के अलावा व्यापारियों द्वारा प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं, शहरभर में इस साल एक हजार से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। शहर में करीब 32 मूर्तिकार हैं जो त्योहारों के लिए मूर्तियां तैयार करते हैं। फिलहाल इन कलाकारों के पास नया ऑर्डर लेने का टाइम भी नहीं है।
दुर्गा प्रतिमाएं बनाने वाले मूर्तिकार धनीराम प्रजापति का कहना है कि दो साल से प्रतिमाओं का कारोबार कोरोना संक्रमण के चलते काफी प्रभावित रहा था। लेकिन इस साल ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। पिछले साल सिर्फ ढाई फीट तक की प्रतिमाएं ही तैयार करने के आदेश थे। इसके चलते शहर के लिए बड़ी प्रतिमाएं नहीं बनाई गई थीं। हर सीजन में एक कलाकार करीब 40 से 50 प्रतिमाएं तैयार करता है। वहीं इस साल कच्चा मटेरियल महंगा होने के कारण मूर्ति महंगी हो गई हैं लेकिन इन्हें स्थापित करने वाले दाम देने से नहीं कतरा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









