हिन्दू महासभा ने शंकराचार्य को आरती कर भजनों से दी श्रद्धांजलि
Sep 16 2022
ग्वालियर। हिंदू महासभा चामुंडा धाम मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज की स्मृति में चामुंडा धाम कोटेश्वर ग्वालियर में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें कानपुर से पधारें पंडित सुरेश चंद तिवारी ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य ने देश की आजादी में भी योगदान दिया था। उनके बिना आजादी का इतिहास अधूरा है। जगतगुरु शंकराचार्य विश्व के कल्याण के लिए सनातन धर्म की भगवा को पूरे विश्व में लेकर भ्रमण किया और सकल हिंदू समाज को हमेशा जागृत किया है।
अध्यक्षीय आसन से हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि आज हमारे बीच विश्व में निवास कर रहे 200 करोड़ से अधिक सनातन धर्म अनुयायियों को दिशा देने वाले परम श्रद्धेय जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज समाधि ले चुके हैं। 40 वर्ष पूर्व उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य के आसन पर विराजमान होकर सत्य सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमेशा हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। आज उनके चित्र स्वरूप को स्थापित कर उनकी आरती कर, भजनों के द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। ईश्वर उनके उनके बताए हुए मार्ग चलने की हम सबको को शक्ति प्रदान करें।
जगद्गुरु शंकराचार्य की आरती एवं भजनों में समिति के सुरेंद्र राठौर, रामकिशन राठौर, विवेक शास्त्री, घनश्याम राठौर, मुकेश राठौर, मोहन सिंह बघेल, आनंद माहौर, रामेश्वर राय, श्रीमती सुषमा बादाम सिंह राय, विनीत राय, ऋषभ राय, आलोक अग्रवाल, रामेश्वर राय, निरंजन राय, शशि राय, देवेन्द्र राठौर, अंगूरी राठौर, मंजू धाकड़, गिरजा राठौर,राधा राठौर, पुष्पा गौड़, राजा बेटी, मीरा गुप्ता, कलावती पाल, गुडिय़ा कुशवाह, बिमला राजपूत, शुशीला तिवारी, कुलदीप शुक्ला, सज्जन शुकला, सुरेश सुर्यवंशी, राजेश कुशवाह सहित अनेकों उपस्थित थे। अंत में सभी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संचालन श्रीमती सुषमा राय ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









