पंजाबी सेवा समिति के शिविर की तैयारियां के लिए बैठक हुई

Sep 16 2022

ग्वालियर। पंजाबी सेवा समिति के निशुल्क डायबिटिक नेत्र एवं मोतियाबिंद परीक्षण शिविर की तैयारियां के लिए विशेष बैठक ग्वालियर पंजाबी सेवा समिति (झंग बिरादरी) द्वारा व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं रतन ज्योति नेत्रालय के सहयोग से 18 सितंबर रविवार को होने वाले शिविर की तैयारियों को लेकर हरिहर मंदिर आदर्श कॉलोनी में एक अहम बैठक रखी गई। जिसमें नि:शुल्क डायबिटिक नेत्र एवं मोतियाबिंद परीक्षण   शिविर का आयोजन हरिहर मंदिर आदर्श कॉलोनी मैं प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। कार्यक्रम की जानकारी समिति के मोहनलाल अरोरा, अजय बत्रा, सत्यपाल बत्रा, अश्विनी जुनेजा ने दी। 
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश चावला (अतिरिक्त महानिदेशक  चंबल जोन) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ पुरेंद्र भसीन एवं मिसेज डॉक्टर    प्रियमवदा भसीन एवं चरणजीत नागपाल शिविर के संयोजक अजय सपरा एवं गजेंद्र अरोरा को बनाया गया है। शिविर समिति के प्रवीण नागपाल की माता स्वर्गीय श्रीमती कांता नागपाल की स्मृति में नेत्र शिविर लगाया जा रहा है।  
परीक्षण उपरांत चयनित मरीजों का मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन (बिना टीका पद्धति द्वारा) रतन ज्योति नेत्रालय में निशुल्क किया जाएगा। कार्यक्रक्र की संयुक्त बैठक में समिति के डॉक्टर नंदलाल बत्रा, हरिओम नागपाल, जेंद्र पाल खुराना, तिलक राज बेरी, महेश बत्रा, नरेश मदान, नरेश तलुजा, नरेंद्र बत्रा, भरत कथूरिया, आशीष मदान देवकीनंदन अरोरा, जगन्नाथ पाहवा, अशोक सुनेजा,रवि अनेजा, मनोज जुनेजा, दिलीप गुगनानी, राकेश अरोरा, कमल मिगलानी, श्याम सचदेवा, मिरजोश गुलाटी, कश्मीरी लाल खुराना, मनोज भटियानी, परवीन घई, सुरेंद्र जुनेजा, अमित बत्रा, अनिल अनेजा, अनिल नागपाल, शैलेंद्र नारंग, राजू बत्रा, गिरजेश पाहवा, राजकुमार अरोड़ा, राजू बडज़ात्या, नरेश अरोरा, भारत भूषण अरोरा एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित उपस्थित थे।