फूलबाग मैदान पररामलीला का मंचन 25 से, तैयारियां शुरू
Sep 16 2022
ग्वालियर। श्रीरामलीला समारोह समिति की रामलीला का मंचन फूलबाग मैदान पर 25 सितंबर से प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। फूलबाग मैदान पर मंच को सजाया जा रहा है। वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन को बेहतर बनाने के लिए समिति कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही।
कोरोना काल के बाद पहली बार रामलीला का आयोजन हो रहा है। दो साल बाद एक बार फिर से लोगों को रामलीला का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी शहरवासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लीला का आनंद उठाएं। इस बार रामलीला का मंचन फूलबाग मैदान पर हो रहा है इसलिए तीनों उपनगर ग्वालियर,लश्कर और मुरार के लोगों में रामलीला को लेकर अच्छा- खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार लीला के मुख्य आकर्षण केवट संवाद और हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाना रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









