घर के बाहर बैठी थी वृद्धा से बदमाश झपट्टा मारकर चेन लूटी
Sep 16 2022
ग्वालियर। लुटेरों ने हाई अलर्ट में लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को फिर चुनौती दी है। गत शाम जब मुख्मंत्री शिवराज के अलावा केन्द्रीय और प्रदेश के मंत्री शहर में थे, उस समय पैदल आया लुटेरा वृद्ध महिला पर झपट्टा मारकर चेन लूट ले गया। घटना खेड़ापति कॉलोनी में हुई है। बदमाश पैदल ही आया था उसने दरवाजे पर बैठी 70 वर्षीय वृद्धा का एक हाथ से गला पकड़ा और दूसरे हाथ से चेन खींचकर आराम से भाग गया।
घटना का वीडियो फुटेज शुक्रवार को सामने आया। इसमें लाल शर्ट पहनकर एक बदमाश भागता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन आगे वह कहीं नजर नहीं आया है। आशंका है कि कहीं आगे उसका कोई बाइक सवार साथी रहा होगा। जिसके साथ बैठकर वह फरार हो गया है।
शहर की न्यू खेड़ापति कॉलोनी में रहने वाली वृद्धा विद्या देवी तिवारी (70) अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। शाम का समय था। वह घर के अंदर से किसी सदस्य को आवाज देने के लिए मुड़ी तभी एक युवक ने एक हाथ से उनकी गर्दन पकड़ी और दूसरे हाथ से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश पैदल भागता हुआ मरी माता महलगांव की ओर जाने वाली गली में भाग गया। घटना के बाद विद्यादेवी चिल्लाई तब परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे तब तक युवक भाग चुका था। इसके बाद घटना की सूचना विद्यादेवी के परिजन व पड़ोसियों ने पुलिस को दी। घटना के समय पुलिस के अफसर वीआईपी मूवमेंट के चलते केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में थे। थाने पर मौजूद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास छानबीन की और नाकाबंदी की, लेकिन लुटेरे का कुछ पता नहीं चला है।
विद्यादेवी ने बताया कि दरवाजे पर बैठी थी। एक लड़का आया एक हाथ से मेरी गर्दन पकड़ी और दूसरे हाथ से सोने की चेन खींच ले गया। उसके नाखून लगने से मेरी गर्दन पर घाव हो गया। वह लाल रंग की टी-शर्ट पहने था। इतनी चलती सब कुछ हुआ कि मैं कुछ समझ नहीं पाई। जिस तरह उसने घटना को अंजाम दिया उससे लग रहा है वह काफी देर से घात लगाए हुए था।
विद्यादेवी के घर के पास ही एक घर में लगे विद्यादेवी कैमरे में लुटेरे का फुटेज आया है। लुटेरा लाल टीशर्ट व काले रंग का बरमुंडा पहने हुए जेब में हाथ डाले कुछ देर तक घर के सामने टहलता रहा और वृद्धा पर झपट्टा मार चेन लूट कर भाग गया। वह संकरी गलियों से मरीमाता महलगांव की ओर भागा है। अब उसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को आशंका है कि वह अकेला नहीं रहा होगा उसका कोई साथी कहीं रास्ते में इंतजार कर रहा होगा। पुलिस फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।
थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना का कहना है कि चेन लूट की वारदात हुई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द वह पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









