जेयू में छात्रा नकल करते पकड़ी, हथेली पर नकल लिखकर लाई थी
Sep 15 2022
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में बीएड सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा में वीक्षक ने एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ लिया। यह छात्रा हाथ पर नकल लिखकर लाई थी। छात्रा की हथेली को स्कैन कर फोटो निकाला गया और उसे कापी के साथ संलग्न कर दिया। नकल प्रकरण दर्ज कर दूसरी कापी दी गई।
जीवाजी विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में बीएड सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। यह परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे की पाली में थी। कापियां देने के बाद दो बजे पेपर बांट दिया गया। परीक्षा हाल में एक छात्रा हाथ पर लिखी नकल से प्रश्नों को हल कर रही थी। छात्रा पर जब संदेह हुआ तो उसकी तलाशी ली। हाथ पर छोटे शब्दों में प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे।
वीक्षक छात्रा को केंद्राध्यक्ष के पास लेकर पहुंचे। हथेली दिखाई। हथेली को देखकर केंद्राध्यक्ष भी हैरान रह गए, क्योंकि छोटे शब्दों में काफी प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे। फोटो कापी मशीन पर छात्रा का हाथ स्कैन किया गया। उसका प्रिंट निकाला गया। प्रिंट में छात्रा की हथेली पर लिखी गई नकल भी नजर आ रही थी। इसे कापी के साथ संलग्न कर केस दर्ज किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









