बर्खास्त शिक्षक नेताओं के साथ खिंचा रहा फोटो, पुलिस उसकी तलाश में
Sep 15 2022
ग्वालियर। आदिम जाति कल्याण विभाग का बर्खास्त शिक्षक जबर सिंह अग्र जिस पर कलेक्टर कौशलेंद्र विकम सिंह ने जांच के बाद एफआइआर कराई थी, वह खुलेआम घूम रहा है। पुलिस उसकी तलाश का दावा कर रही है, लेकिन वह नेताओं के साथ फोटो खिंचा रहा है। हाल ही में जबर सिंह अग्र के ऐसे फोटो प्रसारित भी हुए हैं। कलेक्टर ने जबर सिंह के दोष सिद्व सामने आने के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की थी। इसके साथ ही पुलिस को एफआइआर के लिए पत्र भी लिखा था। इसके बाद थाटीपुर थाने में एफआइआर दर्ज की गई।
जबर सिंह ने मयूर नगर थाटीपुर स्थित छात्रावास अधीक्षक के पद पर रहते हुए 5 लाख 72 हजार रुपये शिष्यावृत्ति भी छात्रों की निकाल ली और सरकारी रिकार्ड में दर्ज नहीं किया। इससे पहले निलंबन की कार्रवाई भी हुई थी, लेकिन यह ग्वालियर से भोपाल तक अफसरों की पहचान के दम पर बचता गया। कलेक्टर ने पांच लाख 72 हजार रुपये की वसूली के आदेश भी जारी किए हैं।
प्रभारी क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ग्वालियर द्वारा 17 जुलाई 2017 को आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास मयूर नगर पहुंचकर बच्चों की शिकायत पर जांच की, यहां का अधीक्षक तब जबर सिंह था। जांच की तो पता चला कि बच्चे खुद खाना बनाते हैं, मेस ही चालू नहीं थी। न छात्रावास का बोर्ड लगा था न संसाधन उपलब्ध कराए गए थे। 2016 और 2017 में ऐसा हुआ और शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









