बदलों ने तोड़ी खामोशी, 24 घंटे से जारी है रिमझिम बारिश का दौर जारी
Sep 14 2022
ग्वालियर। बीते 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी के कारण शहर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को भी सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के कारण उमस और गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। यह सिस्टम बुंदेलखंड के ऊपर है। दोपहर में ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर पहुंच सकता है, जिसके चलते तेज बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। 14 व 15 सितंबर को तेज वर्षा के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के नीचे रहने के आसार हैं। क्योंकि दिन भर धूप नहीं निकलने वाली है। 12 बजे तक न्यूनतम तापमान 26.2 सेल्शियम दर्ज किया गया है और 3.4 रूरू बारिश दर्ज की गई है।
ग्वालियर में सितंबर महीने की शुरुआत से मानसून की बेरुखी बनी हुई थी। जिसके चलते शहर के लोग भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है जिससे नमी आना शुरू हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद तक बादल छाए रहेंगे वही अरब सागर की शाखा भी सक्रिय हो गई है, जिससे बंगाल की खाड़ी में अरब सागर से नामी आना शुरू हो गई है, जिसकी वजह से मौसम बदला है। मौसम बदलाव में आने से काफी राहत मिली है। मंगलवार शाम से ही ग्वालियर में बारिश शुरू हो गई थी। बुधवार देर शाम तक बारिश जारी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









