कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

Sep 14 2022

ग्वालियर। नगर निगम स्थित महापौर कार्यालय में कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद द्वारा महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार को नगर पालिक निगम ग्वालियर मे पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियो की विभिन्न समस्याओ एवं ठेका प्रथा बंद कर विनियमित कर्मचारी करने के संबंध मे ज्ञापन दिया गया। व उनका वेतन समय पर निकालने तथा उनका अंशदान काटने, तथा उनका वेतन नगर निगम द्वारा ही दिलवाने संबंधी विभिन्न मांगों को बताया गया। महापौर सिकरवार द्वारा सकारात्मक रुख अपनाया गया।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह भदोरिया, राजकुमार पांडेय, राजेन्द्र शर्मा, आईपी निवारिया, एमएस खान, हरीश राठौर, जय प्रकाश शर्मा,  सत्येंद्र भदौरिया, दिलीप कौशल, धर्मेंद्र पाल, सागर बागडे, अशोक कुशवाह, अमित तोमर, नितेश शर्मा, ब्रेजेंद्र भदौरिया सहित लगभग एक सैकड़ा कर्मचारी उपस्थित थे।