रोट्रेक्ट क्लब ग्वालियर रीगल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Sep 14 2022

ग्वालियर। रोट्रेक्ट क्लब ऑफ ग्वालियर रीगल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रैडक्रॉस सोसायटी में किया गया। जिसमें युवाओं द्वारा बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि शशिकांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा रक्तदान करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है, वजन कंट्रोल में रहता है, कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। रक्तदान से न सिर्फ आपके शरीर पर बल्कि दिमाग पर भी पॉजीटिव असर पड़ता है। 
ब्लड डोनेशन से आप किसी जरूरतमंद की जान बचाते हैं, और साथ ही आपकी सेहत को भी कई फायदे होते हैं। यही वजह है कि लोगों को इसके बारे में जागरुक करना बेहद जरूरी है। रक्तदान करने वालों मे जेडआरआर जोन 5 से प्रांजल गुप्ता ने रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजन अंजली कुशवाह, विशाल सिंह ने तथा आभार व्यक्त क्लब सचिव पूनम सिंह ने किया। इस अवसर पर महैंद्र शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, शैलजा सिंह, प्रीति भट्ट, निवेश शर्मा, अभिषेक पाठक, नीलम बैस, वर्षा भदौरिया, नैंसी निरंकारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।