आत्महत्या की मानसिकता के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम हुआ

Sep 13 2022

ग्वालियर। आनंदक टीम द्वारा मप्र राज्य आनंद संस्थान से निर्देशित विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के अवसर पर सकारात्मकता के साथ जागरूकता के निहित प्रेरक उद्देश्य से आत्महत्या निषेध विषय पर जागरूकता हेतु शास बालक उच्च मा विद्यालय तानसेन रोड ग्वालियर में स्कूल स्टाफ के सहयोग से छात्रों के मध्य आत्महत्या की मानसिकता के प्रति जागरूकता कार्य्रकम का आयोजन किया। 
कार्यक्रम का क्रियान्वयन विजय कुमार(उपमन्यु) डीपीएल (आनंद) जिला ग्वालियर के निर्देशन में किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला आनंदक टीम के सदस्य आनंदम सहयोगीगण सुनील चोपड़ा, गजेंद्र सरकार, श्रीमती भारती शाक्य आनंदम सहयोगी ग्वालियर व शास बालक उच्च मा विद्यालय के प्राचार्य जेसी प्रजापति व शिक्षकगण के वक्तव्यों से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ आनंदम सहयोगी श्रीमती भारती शाक्य द्वारा प्रार्थना के माध्यम से शुरू कर आत्महत्या के विषय मे छात्रों को सकारात्मक सोच, विचार व अपनी बात को साझाकरण के माध्यम से उन्हें जागरूक किया। उसके पश्चात आनंदम सहयोगी सुनील चोपड़ा द्वारा आत्महत्या के विषय मे अंतर्मन अपने अनुभव के माध्यम आत्महत्या के भिन्न कारणों पर प्रकाश डाला, व छात्रों को आत्महत्या के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में आनंदम सहयोगी वक्ता गजेन्द्र सरकार दारा आत्महत्या के कारणों में अस्वीकार, इच्छा, कामना, प्रतिस्पर्धा, नशा, और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर आनंद के साथ कदम उठाने हेतु छात्रों जागरूक किया, तथा उनके जीवन मे इसे संकल्प के रूप में अनुसरण करने हेतु संकल्पित करवाया। शास बालक उच्च मा विद्यालय के प्राचार्य जेसी प्रजापति व शिक्षकगण ने इस आयोजन हेतु आनंदक टीम का आभार प्रकट करते हुये, छात्रों को सार के रूप में आत्महत्या के प्रति उदाहरण  व कहानियों के माध्यम से जागरूक किया। तथा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम हेतु आनंदक टीम ग्वालियर से अपेक्षा की। आनंदक टीम द्वारा प्राचार्य  जेसी प्रजापति, को आनंद कलेंडर भेंट करते हुये, आनंद कलेंडर गतिविधि का स्कूल में अनुसरण करने हेतु प्रस्ताव दिया व कार्यक्रम का समापन किया।