चैंबर चुनाव नए विधान से या पुराने पर सशंय, चैंबर का बढ़ा कार्यकाल

Sep 13 2022

ग्वालियर। चैंबर चुनाव नए विधान से या पुराने पर होगा इस बात को लेकर असाधरण सभा में संसय की स्थिति रही। हालांकि मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल ने चुनाव पर संसय को लेकर स्पष्ट करने का प्रयास किया कि चुनाव दिसंबर से जनवरी के बीच में कराया जाएगा। यदि संविधान संसोधन होकर आ जाता है तो नए विधान से चुनाव होगा अन्यथा पुराना विधान तो लागू है ही। असाधरण सभा की बैठक में पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन महीने आगे बढ़ाने को लेकर कुछ सदस्यों ने विरोध जताया तो कुछ ने समर्थन दिया और कार्यकाल तीन महीने आगे बढ़ा दिया गया। अब चैंबर का चुनाव जनवरी 2023 में होगा। 
चैंबर आफ कामर्स में असाधारण सभा की बैठक रखी गई थी। जिसमें चैंबर के पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन महीने आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। उससे पहले मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल ने पूर्व वाचन करते हुए साधारण सभा के मिनट पढ़कर सुनाए।