बूंदाबांदी के साथ काली घटाओं का डेरा, उमस गायब

Sep 13 2022

ग्वालियर। बीती रात एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर अंचल के मौसम में बदलाव होते ही मंगलवार सुबह हुई हल्की बंूदाबंादी से मौसम सुहावना हो गया। साथ ही आसमान में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रहने से पारे की चाल पर ब्रेक लगते ही अंचलवासियों को उमस से राहत मिली।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल व अरब सागर में निर्मित पश्चिमी विक्षोभ के चलते अंचल के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के रास्ते अंचल में हवा के साथ आ रही नमी के चलते आगामी तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बारिश के लिए अंचल में परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल निर्मित हंै। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय का कहना है कि आगामी 24 घंटों के दौरान जहां बादलों की आवाजाही के चलते गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं आज दिन में अधिकतम पारे की चाल खामोश रहने से मौसम सुहावना रहने से गर्मी से पूरी तरह राहत मिलेगी।
उपाध्याय ने बताया कि अरब सागर से मिलने वाली नमी को लेकर अंचल में सिस्टम एक्टिव है, सिस्टम के असर के चलते ही आसमान में बारिश वाले बादलों की आवाजाही लगातार बनी होने के साथ ही तटीय ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवात भी अंचल से गुजर रही ट्रफ लाइन का साथ मिलने से आगामी 24 घंटे के दौरान हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के जबलपुर से लेकर सागर तक में निर्मित कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने से यह अंचल में मानसूनी गतिविधि को गति दे रहा है, जिससे आगामी तीन दिनेां तक अंचल में अच्छी बारिश के आसार हैं।