सरकारी जमीन पर मवेशी चराने को लेकर चरवाहे के सिर में मारा डंडा, अस्पताल में तोड़ा दम
Sep 13 2022
ग्वालियर। एक चरवाहे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। सरकारी जमीन पर पहले मवेशी चराने को लेकर हुए झगड़े में चरवाहे पर गांव के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में चरवाहे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना तिघरा के मेहंदपुर की है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल वह गांव से फरार हो गए हैं।
तिघरा थाना स्थित मेहंदपुर निवासी सरनाम बघेल (50) किसान है और एक सप्ताह पूर्व उनका विवाद गांव में ही रहने वाले रामनाथ बघेल से मवेशी चराने पर हुआ। सरनाम बघेल गांव की सरकारी जमीन पर अपने मवेशी चराने पहुंचा था, तभी वहां रामनाा बघेल आ गया। उसने जमीन पर अपना कब्जा बताते हुए पहले उसके मवेशी को वहां पर चराने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ा तो उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच रामनाथ बघेल के दोनों बेटे भी वहां पर आ गए और उन्होंने सरनाम की मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच रामनाथ बघेल व उसके बेटों ने सरनाम के सिर पर लाठी-डंडे बरसा दिए।
जिससे वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। चरवाहा को बेहोश होता देख कर हमलावर वहां से भाग निकले। मामले का पता चलते ही सरनाम के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल सरनाम को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर ढ्ढष्ट में भर्ती किया गया था। जहां सोमवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लिया और पोस्टमार्टम कराया है।
हत्या के बाद जब पुलिस ने हमलावर रामनाथ व उसके बेटों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी तो वहां ताले लगे मिले हैं। हमलावर गांव के घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। अब पुलिस उनके रिश्तेदारों व करीबियों पर निगरानी रख रही है।
तिघरा थाना प्रभारी सुरेश सिंह कुशवाह ने बताया कि मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में पिता व पुत्रों ने एक युवक की मारपीट कर दी थी। इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









