अज्ञात ट्रक ने नैनो कार में मारी टकर, छह घायल

Sep 13 2022

ग्वालियर।  झांसी रोड पर जौरासी मंदिर के पास किसी अज्ञात ट्रक ने एक नैनो कार में टक्कर मार दी। जिससे नैनो कार में सवार 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर के जेएएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। घायलों में 2 बच्चे भी हैं।  झांसी रोड पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।