रोटरी क्लब ग्वालियर मिड टाउन ने किया शिक्षकों खिलाडियों व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

Sep 13 2022

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर मिड टाउन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए शिक्षकों का, देश का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एवं विश्व स्तर पर एवं विश्व स्तर पर नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों तथा तथा तथा समाज हित जनहित पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि डॉ केशव पांडे, विशिष्ट अतिथि बाबा लक्खा सिंह कार सेवा गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ ग्वालियर एवं रविंद्र शर्मा ने पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात चयनित शिक्षकों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। 
 इसी क्रम में अनुज कुमार द्विवेदी, मनोज कुमार द्विवेदी, श्रीमती सुनीता द्विवेदी, श्रीमती अवंतिका धाकड़, श्रीमती सुषमा शर्मा, श्रीमती शैली तिवारी, श्रीमती अर्चना दीक्षित, श्रीमती सुरभि शर्मा, राकेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, प्राचार्य दीपक पांडे, श्रीमती रंजना तिवारी आदि शिक्षकों का सम्मान किया गया।
 निस्वार्थ रक्त सेवक 12 वर्षो से जन सेवा करने वाले सुधीर त्रिपाठी   का सभी ने पुष्पगुच्छ के साथ करतल ध्वनि से स्वागत किया एवं उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
क्लब के द्वारा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विशेष प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का चयन किया गया जिनमें इसमें मनोज कुमार आर्म रेसलर गोल्ड मेडलिस्ट  अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा संगीता राजपूत पैरा कैनोइंग एवं पैरास्विमिंग एशियन गेम्स सिल्वर मेडल प्राची यादव पैरा कैनोइंग इन पैरालंपिक गेम्स इन ओलंपिक गेम्स कृतिका सिंह राजपूत नेशनल प्लेयर इन ताइक्वांडो का सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए
तत्पश्चात वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया, जिनमें इसमें डॉ श्रीमती गार्गी तिवारी, चिकित्सा के क्षेत्र में तथा तथा डॉ केशव पांडे वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी एवं प्रख्यात शिक्षाविद तथा जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह का  स्वागत उपस्थित सभी जन समुदाय द्वारा करतल ध्वनि से किया गया और उनका माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर क्लब द्वारा सम्मान किया गयय।