रुपये चोरी करने के शक में क्लीनर को ट्रक चालक ने लोहे की रॉड से पीटा मौत, चालक गिरफ्तार
Sep 12 2022
ग्वालियर। एक हजार रुपये चोरी करने के शक में एक ट्रक चालक ने क्लीनर की पीट-पीटकर हत्या कर डाली। यह घटना महाराजपुरा इलाके में हाइवे स्थित ढाबे की है। यहां ट्रक चालक और क्लीनर खाना खा रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक के रुपये चोरी हो गए। उसने क्लीनर पर रुपये चोरी करने का शक जताया। इसी पर विवाद हुआ, ट्रक चालक ने टायर खोलने वाला लोहे का लीवर सिर में दे मारा। जिससे मौके पर ही क्लीनर की मौत हो गई। ट्रक चालक हत्या कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने आरोपी चालक को धौलपुर के पास से गिरफ्तार भी कर लिया। उसे पकड़कर पुलिस ग्वालियर ले आई।
नाका चंद्रवदनी का रहने वाला अजय पुत्र कैलाश राजपूत क्लीनर का काम करता है। ट्रक चालक के साथ वह महाराजपुरा इलाके में हाइवे पर स्थित बालाजी ढाबे पर खाना खाने पहुंचा। यहां उसने खाना खाया। यहां ट्रक यूपी-14 एफटी 6363 का चालक भी खाना खा रहा था। उसका नाम मनीष है। मनीष के एक हजार रुपये ट्रक से चोरी हो गए। उसने अजय पर रुपये चोरी करने का शक जताया। इसी पर दोनों के बीच मुंहवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। मनीष ने कैलाश को सड़क पर पटक कर पीटा। यहां टायर लीवर रखा हुआ था। उसने उठाकर यह अजय के सिर में मार दिया। जिससे लहूलुहान होकर वह गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम भेजी गई। आरोपी को धौलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि गुस्से में उसने मार दिया, उसे नहीं पता था कि सिर में यह मारने से क्लीनर की मौत हो जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









