दोस्त के साथ पार्टी करने जवान की डैम में डूबने से मौत
Sep 12 2022
ग्वालियर। दोस्तों के साथ पार्टी करने आए एसएएफ का जवान गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना मोहना थाना क्षेत्र के ककैटो डेम की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से जवान की तलाश की तो पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव डैम में मिला है। पुलिस ने मृतक जवान का शव पीएम भेज कर मर्ग कायम कर लिया है।
मोहना टीआई केपी यादव ने बताया कि 13 बटालियन में पदस्थ मदन मोहन सुखालिया एसएएफ जवान है और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए ककैटो डेम आया था। पार्टी करने आए दोस्त नहाने के लिए डेम में उतर गए और इसी बीच मदन मोहन सुखालिया गहने पानी में चला गया और पानी में डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की तो जवान का शव मिला। शव को पीएम के लिए भेजकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
इस मामले में एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि 13 बटालियन का जवान अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने मोहना ककैटो डैम गया था। नहाते समय वह गहराई में चला गया और उसकी पानी मे डूबकर मौत हो गई है। फिलहाल शव को बाहर निकालकर मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









