मराठा बोर्डिंग में 13 वर्षों बाद चुनाव से 46 उम्मीदवार चुने जायेंगे, मराठा समाज के लोगों ने मतदान किया

Sep 11 2022

ग्वालियर। मराठा समाज के प्रमुख संस्था मराठा बोर्डिंग के चुनाव 13 वर्षों बाद हो रहे हैं। सवा सौ साल पुरानी ग्वालियर की मराठा बोर्डिंग में राजनीति के चलते रविवार प्रात:9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान शाम 5 बजे तक किया गया।
इस बार मराठा बोर्डिंग चुनाव में संग्राम कदम और भागीराव खेमे के लोग आमने सामने हैं इस चुनाव में अध्यक्ष उपाध्यक्ष मंत्री संयुक्त मंत्री एवं व्यवस्थापक समिति बोर्डिंग हाउस समिति एवं विद्याप्रचारक समिति के 46 पदाधिकारियों का निर्वाचन होना है।  उपरोक्त निर्वाचन स्वंतत्र रूप से संपन्न हो इसके लिये अधिवक्ता संजय त्रिवेद्वी एवं उनकी टीम को सभा के द्वारा अधिकृत किया गया।
निर्वाचन अधिकारी प्रदीप जाधव ने बताया कि इस चुनाव में 86 प्रत्याशियों में से 46 उम्मीदवार चुने जायेंगे। चुनाव में संग्राम कदम के गुट से अध्यक्ष पद पर बालराजे शिंदे, सचिव धमेन्द्र खंडेराव गाडेयकवार, उपाध्यक्ष दीलीप भगवंतराव जगताप, संयुत मंत्री संजय जेआर सुर्यवंशी, रविन्द्र कृष्णराव पाटनकर हैं।
वहीं बाजीराव गुट से अध्यक्ष पद पर बालखांडे उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण राव अकोलकर सचिव अरविंद नरसिंहराव नंडौडे संयुक्त मंत्री पीआर घौसले व प्रााकर राव गायकवार है। सुबह से ही मतदान करने के लिये मराठा समाज के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था।