लोगों को नशे से दूर रखने के लिये निकाली सायकल रैली

Sep 11 2022

ग्वालियर। लोगों को नशे से दूर रखने के लिये रविवार को विरांगना लक्ष्मीबाई समाधि से कटोराताल थीम रोड तक बच्चों ने सायकल रैली निकालकर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर आधा सैकड़ा से अधिक बच्चे सायकलों पर सवार होकर नशा मुक्ति की ततियां लेकर चल रहे थे। छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर इस रैली में हिस्सा लिया। 
रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने सायकल पर ततिया लगाकर जन-जन की यही पुकार नशा मुक्त हो परिवार, साक्षकरता हम फैलायेगें नशे को हम जड़ से मिटायागें आधी स्लोगन पट्टिका व नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर थीम रोड पहुंचे जहां रैली का समापन किया गया।