बजरंग भक्त मंडल ने की 700 किलो हरेचारे की गौभोग सेवा

Sep 11 2022

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा वर्तमान में प्रति महीने 2 बार निरंतर की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में रविवार 11 सितम्बर को पितृपक्ष में 700 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा मार्क हॉस्पिटल गौशाला, गोला का मंदिर ग्वालियर पर मंडल के सदस्यों के सहयोग से की गई। गौभोग सेवा में  आशीष मंगल, अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, मनीष राय, अनिल गुप्ता, राम किशोर मंगल आदि सदस्य उपस्थित थे।