गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्यशाला आयोजित की

Sep 11 2022

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जीवाजी विश्वविद्यालय के समाजकार्य डिपार्टमेंट में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप साइकोलॉजिस्ट नंदिता त्रिवेदी उपस्थित रहीं। 
वक्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही बहुत जरूरी हैं। अगर कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ है लेकिन उसका मानसिक स्वास्थ्य खराब है तो उसे अपने जीवन में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक स्वास्थ्य से एक व्यक्ति को अपनी क्षमताओं का पता चलता है, उसके भीतर आत्मविश्वास आता कि वे जीवन में तनाव से सामना कर सकता ह। 
कार्यशाला का संचालन पुष्पैंद्र गुर्जर तथा आभार व्यक्त गुरुकुल ड्रीम फांउडेशन संस्थापक आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर डॉ.विवेक बापट, आर्यन दुबे, हर्ष तिवारी, इशिता रोचलानी, टीना छाबड़ा, अभिषेक धरीवाल, सागर शुक्ला, जयेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।