चंदन द्वारा महिला की मालिस करते समय दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर की थी हत्या
Sep 10 2022
ग्वालियर। कमर में हो रहे दर्द का निवारण कराने आई महिला की मालिस करते समय मसाज कर रहे युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया, उसकी हरकत देखकर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसकी पत्थर व डंडे से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। यह खुलासा पकड़े गए आरोपी चंदन आदिवासी ने किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस अफसर उससे पूछताछ कर रहे है।
सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा ने बताया कि थाटीपुर थाना क्षेत्र के भीम नगर में हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा कर लिया है। आरोपी को दतिया पुलिस की मदद से पकड़ा है और आरोपी ने महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि महिला उसके घर के पास रहने वाली बेटी से मिलने आती थी और पिछले तीन दिन से उसकी कमर में दर्द होता था तो वह उसके पास मालिस कराने आती थी। मालिस करते समय उसकी नीयत खराब हो गई और उसने उससे गलत हरकत की तो उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके हाथ व मुंह बांध दिया, लेकिन इसके बाद भी वह विरोध कर रही थी तो उसने उसके सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
महिला के बेहोश होने के बाद उसने उसके साथ दंरदिंगी की और उसे बेहोशी की हालत में ही छोड़ कर फेरी करने चला गया। शाम को वापस आया तो उसकी मौत हो चुकी थी। रात को वह डेढ़ बजे तक इंतजार करता रहा लेकिन पंडालों में चहल-पहल होने के कारण वह लाश को ठिकाने नहीं लगा सका और अगले दिन सुबह चार बजे उसने महिला के शव को गली में डाल दिया था।
आरोपी की शिनाख्त होने के बाद से ही पुलिस ने अपनी टीम दतिया, उज्जैन और भोपाल में लगा दी थी, क्योंकि आरोपी की तीन पत्नियां है, जिसमें एक पत्नी भोपाल, दूसरी उज्जैन और तीसरी पत्नी दतिया में रहती है। जैसे ही आरोपी दतिया पहुंचा, वहां पर तैनात पुलिसकर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। आरोपी हाथ से खिसक ना जाए, इसके लिए पुलिस ने दतिया पुलिस की मदद लेकर उसे दबोच लिया।
बतादें कि गत सोमवार को सुबह करीब 4 बजे थाटीपुर इलाके की रहने वाली चतुरोबाई उम्र 55 वर्ष की लाश सड़क पर मिली थी। उनके मुंह और सिर पर चोट के निशान थे गले में फंदा कसा था और हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस को शुरू से ही आशंका थी कि हत्यारा वह व्यक्ति है जो आस पास ही रहता है। क्योंकि महिला अपने घर से अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकली थी जो भेज आधा किलोमीटर दूरी पर ही है। जहां महिला की लाश मिली वहां से घर और उसकी बेटी का घर कुछ ही दूरी पर है। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पड़ताल शुरू की और ऐसे लोगों की सूची बनाई, जो घर से गायब है।
इसमें सबसे पहले नाम था चंदन कुमार का। जहां लाश मिली थी उस से करीब 20 मीटर दूर ही उसका घर है। शाम तक पुलिस ने उसका इंतजार किया और सोमवार रात को जब घर नहीं आया तो उसका दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। घर के अंदर से खून लकड़ी और पत्थर बरामद हुआ। इससे यह स्पष्ट हो गया कि हत्या उसी घर में हुई है। आरोपी गायब था इसलिए यह भी स्पष्ट हो गया कि हत्या उसी ने की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









