ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड 31 में किया आरसीसी छत निर्माण का भूमिपूजन

Sep 10 2022

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने शनिवार को वार्ड 31 लोको स्थित बंगाली मोहल्ले में बंगाली माता मंदिर पर लगभग 6 लाख राशि की लागत से आरसीसी छत निर्माण का भूमिपूजन किया। बंगाली माता मंदिर छत निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड 31 के पार्षद श्रीमती अंजना हरिबाबू शिवहरे उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा में विकास कार्य गतिमान है और इन विकास कार्यों की गति निरंतर ऐसे ही चलती रहेगी, और शनिवार को मंदिर की छत के निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ और आपके वार्ड 31 में विकास कार्य होंगे। क्योंकि प्रदेश की भाजपा सरकार जनहितेषी सरकार है। भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड 31 से संदीप शर्मा, गजेंद्र चौहान, अभिषेक शिवहरे, आनंद आर्य स्थानीयजन और भाजपा नेतागण शामिल हुए।