विधायक राजे और इमरती देवी में विवाद इमरती बोलीं-तुमने बेचे पार्षद, राजे ने कहा-कौन बेचा नाम बताओ
Sep 10 2022
ग्वालियर। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सहराई गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और लोग पार्क में पहुंच गए। साथ ही क्षेत्र के विधायक विधायक सुरेश राजे पहुंच गए।
इसके अलावा पूर्व विधायक इमरती देवी भी पहुंच गई। कांग्रेस विधायक ने आरोपियों की गिरफ्तारी व कार्रवाई के लिए लोगों के साथ धरना देना शुरू कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। उधर धरने के दौरान ही पार्षदों की खरीद फरोख्त का मुद्दा उठ गया और विधायक सुरेश राजे व लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी के बीच बहस शुरू हो गई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
डबरा में सिंधिया समर्थक इमरती और कांग्रेस विधायक राजे भिड़े
शनिवार को डबरा सहराई में पूर्व मंत्री व सिंधिया समर्थक इमरती देवी और डबरा विधायक कांग्रेस के सुरेश राजे में तीखी बहस हो गई। समाज के कार्यक्रम में दोनों पहुंचे थे, लेकिन यहां नगरीय निकाय चुनाव में पार्षदों की खरीद-फरोख्त के आरोप के बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। सिंधिया समर्थक इमरती ने जहां विधायक पर पार्षदों को बेचने का आरोप लगाया है। वहीं विधायक सुरेश राजे ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि तुमने की खरीद फरोख्त, मैंने किसी को बेचा है तो नाम बताओ। इसके बाद समाज के लोग एकत्रित हो गए और यह दोनों नेता बहस करते रहे। सहराई गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेड़कर की प्रतिमा खंडित होने पर एकत्रित हुए थे।
डबरा के सहराई गांव में लगी संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को गत शुक्रवार रात किसी ने खंडित कर दिया है। जैसे ही यह खबर स्थानीय लोगों को पता लगी तो गांव में भीड़ जमा होना शुरू हो गई। सूचना मिलते ही तत्काल भीम आर्मी के सदस्य वहां पहुंच गए और लोगों का आक्रोश बढऩे लगा। इसी समय वहां डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे सहित अन्य नेतागण भी पहुंच गए।
खबर मिलते ही सिंधिया समर्थक व पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन भी वहां पहुंच गईं। विधायक व पूर्व मंत्री के पहुंचते ही जिला प्रशासन और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। लोगों की मांग थी कि मूर्ति की सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं क्योंकि पूर्व में भी मूर्ति को खंडित कर दिया गया था। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। गार्ड की नियुक्ति की जाए और आरोपी की जल्द से जल्द तलाश की जाए, जिसने मूर्ति खंडित की है। प्रशासन ने नई मूर्ति लगाने का आश्वासन दिया है तो पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन ने वहा एक कमरा निर्माण कराने की बात कही है। जिससे वहां तैनात सुरक्षाकर्मी वहां रहककर निगरानी कर सके।
मूर्ति खंडित होने पर विधायक सुरेश राजे वहां फर्श बिछाकर समाज के लोगों के साथ बैठ गए और उन्होंने कहा कि मैं ऐसा विधायक नहीं हूं कि किसी के बुलाने पर आऊं। मैं तो जहां मन होता है वहां पहुंच जाता हूं। इसको लेकर सिंधिया समर्थक इमरती देवी को लगा कि वह उन पर कमेंट कर रहे हैं। पास ही खड़ी इमरती ने तत्काल विरोध किया और फटकार लगाई। जिस पर विधायक भी तेज आवाज में चिल्लाने लगे। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
एक बार बहस शुरू हुई तो बात नगरीय निकाय चुनाव में पार्षदों की खरीद फरोख्त तक पहुंच गई। विधायक सुरेश राजे ने कहा कि तुमने पार्षद खरीदे हैं। इस पर इमरती आग बबूला हो गई और कहने लगीं तुमने पार्षदों को बेचा है। इसके बाद इमरती बोलीं मैं गई थी न नरोत्तम के पास बेचवे 10 पार्षद। इस आरोप पर विधायक सुरेश राजे भड़क गए और चिल्लाने लगे यह आरोप कैसे लगाया मैंने कब बेचे पार्षद किसको बेचे नाम बताओ। मेरे पार्षद कौन ने खरीदे यह बताओ। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। भीम आर्मी और समाज के लोग कहने लगे कि आपसी राजनीति में समाज का कार्यक्रम खराब नहीं कराओ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









