मंत्री प्रभु राम चौधरी को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया
Sep 10 2022
ग्वालियर। ग्वालियर प्रवास के दौरान मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रभु राम चौधरी को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 2 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
जिसमें प्रमुख मांगे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी के रूप में शामिल किया जाए, एवं विभाग में रिक्त पदों पर संविलियन किया जाए एवं संविलियन होने तक नियमित कर्मचारियों के वेतनमान का 90 प्रतिशत वेतनमान दिया जाए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स एजेंसी में किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समायोजन किया जाए, एवं विभाग में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर संविलियन किया जाए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की इन दो मांगों पर मंत्री महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया है।
ज्ञापन देने वालों में धर्मवीर शुक्ला, कोमल सिंह, धर्मेंद्र राणा, कौशल आर्य आदि कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









