मादा शावक भवानी का किया अंतिम संस्कार

Sep 10 2022

ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान में मादा शावक भावनी का निधन होने के बाद शनिवार को उसके शव का नगर निगम के अधिकारियों के देखरेख में दाह संस्कार किया गया। 
आपको बतादें कि भावनी शावक एक वर्ष पूर्व जन्म हुआ था। जन्म के बाद से ही उसकी गर्दन में टेड़ापन था जिसका उपचार चल रहा था। मादा शावक अपनी मीरा के साथ रहता था परंतु शुक्रवार की शाम अचानक उसकी माँ के द्वारा उसकी गर्दन को चाट-चाट कर घायल कर दिया। जिससे उसकी गर्दन के पीछे गहरे घाव हो गये और उसकी मृत्यू हो गई। शनिवार को चिडियाघर में उसका अंतिम संस्कार निगम एवं वन मंडल अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।