जैन समाज के प्रमुख तीर्थ स्थल सोनागिर स्थित मंदिर में सुरक्षाकर्मियों को अधमरा कर डकैती ,अफसरों में हड़कंप, इनाम घोषित
Sep 10 2022
दतिया। जैन समाज के प्रमुख तीर्थक्षेत्र सोनागिर में हुई डकैती ने पुलिस को हिलाकर रखा दिया है। डकैती की इस वारदात से जैन समाज भी गुस्से में है। मंदिर पहुंचे डकैतों ने ना केवल मोटे माल पर हाथ मारा बल्कि मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस जवान सहित दो गार्ड्स को भी मार-मारकर अधमरा कर गए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर लिया है। सोनागिर सिद्धक्षेत्र दतिया जिले में आता है। दतिया प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का क्षेत्र है।
मंदिर में डकैती डालने पहुंचे बदमाशों ने मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान आनंद और मंदिर के सुरक्षा गार्ड हरिमोहन के अलावा एक अन्य गार्ड को जमकर पीटा। वर्तमान में यह दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की टीम इनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है।
घटना गत रात थाना सोनागिर अंतर्गत मंदिर परिसर में मंदिर क्रमांक 57 चंदाप्रभु मंदिर में घटी पर इस मंदिर तक डकैत पहुंचे कैसे यह पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। इस मंदिर को जाने वाले सभी रास्तों में गेट लगे हैं और यह गेट बंद ही मिले। डकैती डालने पहुंचे बदमाशों की संख्या सात से आठ के बीच बताई गई है। पुलिस का कहना है कि डकैतों के हाथ डेढ़ से दो लाख रुपए नकदी लगी है पर जानकार कहते हैं कि डकैत कम से कम चार लाख रुपए समेटकर ले गए हैं। डकैतों ने एक तिजोरी भी ले जाना चाही पर वह काफी वजनी थी, इसलिए उसे ले नहीं जा सके।
वहीं जैन समाज के प्रमुख सिद्ध स्थल सोनागिर और प्रदेश के गृहमंत्री के इलाके में पड़ी डकैती ने पुलिस अफसरों को हिलाकर रख दिया है। खबर मिलते ही चम्बल आईजी राजेश चावला, पुलिस अधीक्षक दतिया, अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक दतिया भागे-भागे मौके पर पहुंचे। पुलिस कप्तान ने आसपास के सभी जिलों के थाना प्रभारियों को भी मौके पर तलब कर लिया। स्निफर डॉग भी मंगवाया गया पर डकैती डालने वालों का कोई सुराग नहीं लगा है।
पुलिस ने इस मामले में डकैतों के खिलाफ 395 के तहत केस दर्ज किया है तो एडीजी और चंबल आईजी ने डकैतों के सिर पर तुरंत ही 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









