मुनिश्री से विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने लिया आशीर्वाद, समिति ने किया सम्मानित

Sep 09 2022

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व पर मुनिश्री विनय सागर महाराज ससंघ से मुख्य अतिथि विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने पहुँचकर श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद लिया। विधायक ने धर्मसभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित व मुनिश्री के पाद प्रक्षालन कर किया। वही विधायक का सम्मान चातुर्मास के मुख्य संयोजक मनोज जैन (चेयरमैन जैन कॉलेज), पवन जैन पत्रकार, स्वागतध्यक्ष राजेश जैन लाला, अध्यक्ष कमलेश जैन, जितेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने तिलक टुपट्ट व साफ पहनकर सामूहिक रूप से सम्मानित किया। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया जैन धर्म के 12 वें तीर्थंकर भगवान वासपूज्य के मोक्ष कल्याणक पर मुनिश्री विनय सागर महाराज के सानिध्य में माधवगंज स्थित चितेरा ओली दिगंबर जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ भगवान वासपूज्य की पालकी शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होती हुई चातुर्मास स्थल पहुँचेगी। शोभायात्रा में महिलाएं केशरियाँ साडिय़ों में धार्मिक भजनों की धुन पर नृत्य एवं पुरुष केशरिया धोती दुपट्टा वस्त्रों में कंधे पर भगवान वासपूज्य की प्रतिमा विराजित कर पालकी को जयकारों के साथ लेकर चल रहे थे। जैन समाज के लोगो ने भगवान वासपूज्य की भव्य अगवानी कर दीपकों से आरती उतारी एवं मुनिश्री के चरणों का पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद ले रहे थे। 
श्रमण मुनिश्री विनय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पंडित ज्योतिचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने मंगलाष्टक के बाद पीले वस्त्रों में भगवान वासपूज्य का कलशों से इंद्रो ने जयकारों के साथ किया। मुनिश्री ने अपने मुख्यबिंद से मंत्रो का उच्चारण कर राजेश जैन लाला कमलेश जैन एवं दिनेश जैन परिवार ने भगवान जिनेन्द्र के मस्त पर बृहद शांतिधारा की।