भंडारे प्रसादी के साथ नौ दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव संपन्न हुआ

Sep 09 2022

ग्वालियर। श्री श्याम सरकार उत्सव सेवा समिति द्वारा खाटू श्याम जी का मंदिर राधा की हवेली बाई साहब की परेड लक्ष्मीगंज पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम भंडार एवं प्रसादी के साथ संपन्न हुआ। दाना ओली सराफा बाजार मैं स्थित खाटू श्याम मंदिर अपने नए स्थान पर 31 अगस्त को चल समारोह के साथ पहुंचा था। 
जिसमें 1 सितंबर से 3 सितंबर तक नानी बाई का मायरा कथा फरीदाबाद की राशि पाटनी द्वारा एवं 4 सितंबर से 6 सितंबर तक खाटू श्याम की कथा खाटू नगरी से आये पप्पू शर्मा खाटूबाले द्वारा सुनाई गई थी। 6 सितम्बर ग्यारस की रात स्थानीय कलाकारों द्वारा बाबा का कीर्तन हुआ एवं 7 सितंबर को विशाल संकीर्तन हुआ जिसमें मुंबई से नम्रता कारवा बुलंदशहर से रामकुमार लक्खा एवं भोपाल से निशा द्विवेदी एवं ग्वालियर से इंडियन आईडल शिन्नी सोनाने द्वारा पूरी रात बाबा का कीर्तन किया कीर्तन की शुरुआत शिरीष गुप्ता गुड्डू भैया ने गणपति वंदना गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है सुनाकर की। रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक चले इस कीर्तन में श्याम प्रेमियों ने बाबा को अपने भाव रखे। 
आज दोपहर12 बजे से बाबा के प्रसादी भोग भंडारे का आयोजन मंदिर प्रांगण के पास में बने ब्रजधाम में हुआ। जहां कुर्सी टेबल पर भक्तों को बिठाकर प्रसादी का वितरण किया गया। श्री श्याम उत्सव सेवा समिति के पदाधिकारी शरद गर्ग, गोपाल बल्ली वाले, रवि रैनवाल, गोपाल दास अग्रवाल, उमेश गर्ग, राकेश बंसल, मनोज भार्गव, विजय बंसल, रवि चौबे, संकेत सिंघल, सौरभ बंसल, संतोष, विकास सेन एवं राधा की हवेली के महंत राजू रेनवाल ने समस्त श्याम प्रेमियों का साथ में समस्त मीडिया बंधुओं का सफल कार्यक्रम के लिए आभार प्रकट किया।
 बाई साहब की परेड लक्ष्मीगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर राधा की हवेली प्रत्येक रोज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं साईं काल 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक पूजा अर्चना के लिए खुला रहेगा। सुबह की आरती 9:15 पर एवं शाम की आरती 7:30 बजे की जाएगी। समस्त जानकारी  मीडिया प्रभारी शिरीष गुप्ता गुड्डू भैया ने दी।