प्रभारी मंत्री सिलावट एवं ऊर्जा मंत्री तोमर ने रेशममिल आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण
Sep 08 2022
ग्वालियर। बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही उनके समग्र विकास के लिये संचालित की जा रही आंगनबाड़ी केन्द्रों को और बेहतर बनाने में समाज भी आगे आया है। यह एक शुभ संकेत है। ग्वालियर शहर की रेशममिल में संचालित बाल शिक्षा केन्द्र इसका एक आदर्श उदाहरण भी है। प्रदेश के जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करने के उपरांत यह बात कही। आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कमल माखीजानी सहित जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने गुरुवार को आंगनबाड़ी केन्द्र पहुँचकर बच्चों से मुलाकात की और उनसे आत्मीय चर्चा की। आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोषण सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से भी उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री ने बच्चों को फलाहार एवं टॉफी भी वितरित की। आंगनबाड़ी केन्द्र में समाजसेवक हेमंत निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए टीव्ही, एसी एवं वाटर कूलर की सुविधा को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और हेमंत निगम को इस नेक कार्य के लिये बधाई भी दी।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि रेशममिल आंगनबाड़ी केन्द्र में जिस प्रकार जन सहयोग से समाज के लोगों ने सहयोग किया है ऐसा ही सहयोग हर आंगनबाड़ी केन्द्र पर समाज की सहभागिता से किया जाना चाहिए।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी बच्चों से चर्चा कर उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों को और बेहतर बनाने की बात उन्होंने कही।
महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी राहुल पाठक ने प्रभारी मंत्री को ग्वालियर जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों में किए गए सुधार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ-साथ अधिकारियों ने भी आंगनबाड़ी केन्द्र को गोद लेकर उसको बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









